रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

रोशनाबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ग्राम रोशनाबाद में लॉकिंग टाइल्स से बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया। सड़कों का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनहित में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी और सड़क व्यवस्था में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है।

निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल सहित ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *