हरिद्वार। जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) स्पोक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रोशनाबाद में उद्यमिता विकास एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेश चन्द्र आर्य ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और बैंकों से उपलब्ध कोलेट्रल-फ्री ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। MUY के इन्क्यूबेशन मैनेजर योगेन्द्र चौहान ने ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग, मार्केट लिंकेज और बिजनेस डेवलपमेंट की जानकारी दी।
बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आस्कर अली ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट, वित्तीय सहायता, उद्यम एवं जीएसटी पंजीकरण, ट्रेडमार्क और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।