खेल महाकुंभ में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। मंत्री ने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अंडर-14 में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 5-0, उधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 8-0, देहरादून ने नैनीताल को 3-0 और रुद्रप्रयाग ने चम्पावत को 9-0 से हराया। अंडर-19 में हरिद्वार ने टिहरी को 9-0, पिथौरागढ़ ने चम्पावत को 10-1, उधमसिंह नगर ने नैनीताल को 3-1 और रुद्रप्रयाग ने देहरादून को 5-1 से हराया।

एथलेटिक्स में अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ में कुनाल प्रथम, 60 मीटर में अभिराज प्रथम और लंबी कूद में पुनीत प्रथम रहे। प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *