एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सीएम धामी से की मुलाकात

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास पर मुलाकात की।

कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता।

मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से उत्तराखंड के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *