विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

 

वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कर नियमानुसार जमा कराने, मतदान केंद्रों एवं बूथों की सूची दो दिन में उपलब्ध कराने तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *