लालढांग में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हरिद्वार। कैप्टन गंगा सिंह रावत इंटर कॉलेज, लालढांग में छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नाबालिग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वहीं, लालढांग पुलिस चौकी प्रभारी ने साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया।

पुलिस चौकी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *