हरिद्वार। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में पुलिस अधिकारियों और एसडीएम के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों के निर्धारण, कानून व्यवस्था और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिह्नित करने, लाइसेंसी शस्त्र नियमानुसार जमा कराने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और मतदाता सूची में नाम व अन्य विवरणों की त्रुटियां सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरवाने के निर्देश दिए। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।