गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिलने पर वरिष्ठ नागरिक संगठन ने जताई खुशी

हरिद्वार। भारतीय यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रेस क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई। संगठन की बैठक में सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

संगठन के उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता और सचिव बाबूलाल सुमन ने कहा कि यह सम्मान पूरे संगठन के लिए गौरव की बात है। कोषाध्यक्ष हरदयाल अरोड़ा और संगठन मंत्री एससीएस भास्कर ने कहा कि ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा और कर्मठता के साथ किए जा रहे सामाजिक कार्यों की यह सराहना है। इससे संगठन को जनसेवा के कार्यों में और बेहतर योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

सदस्य एससी ग्रोवर और रामसागर सिंह ने सम्मान के लिए आयोजकों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया। बैठक में विपिन गोयल, डॉ. रमेश कुमार, हर गुलाल सिंह, महेंद्र लाल, ताराचंद, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, अशोक पाल, मदन सिंह, संतराम, श्याम सिंह, राधेश्याम, बृजमोहन गुप्ता, शीशपाल, अनिल कुमार, सोमपाल, सागर, अरुण सिंह और रामबचन गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *