हरिद्वार में त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा समेत यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और परमिट शर्तों के उल्लंघन सहित विभिन्न मामलों में 45 चालान किए गए।
विभाग ने वाहन चालकों को निर्धारित किराया लेने, यात्री क्षमता का पालन करने और यात्रियों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। साथ ही यात्रियों से अधिक किराया मांगे जाने पर वाहन का नंबर और यात्रा का विवरण सुरक्षित रखकर विभाग में शिकायत करने की अपील की।