एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने 251 दीये जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दीपावली की संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दीप प्रज्वलित कर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य मनीष साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक खेमराज साहू और मार्गदर्शिका मीना जोशी ने कहा कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित रहकर अपने त्योहार हर्षोल्लास से मना पाते हैं। शहीद जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह वीर शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को सदैव याद रखे।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, हेमन्त कुमार साहू, मीना जोशी, ललिता कापड़ी, योगिता बनोला, सुनीता तिवारी, ममता खत्री, गिरीश चन्द्र लोहानी, खेमराज साहू, मनीष साहू, कनिष्का कुमारी, नवल आर्या, संदीप यादव, सुशील राय, प्रयाग दत्त जोशी, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *