पुलिस ने जर्मन नागरिक का खोया सामान लौटाया, 800 यूरो और पासपोर्ट बरामद

गंगा किनारे साधना के दौरान गायब हुआ था पासपोर्ट, कैमरा और नकदी, पुलिस की तत्परता से मिला सामान

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जर्मनी के नागरिक का खोया हुआ कीमती सामान सकुशल बरामद कर उसे सौंप दिया। सामान मिलने पर विदेशी नागरिक ने पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी वैलेंटाइन हावेका 25 अक्टूबर 2026 को भारत भ्रमण पर हरिद्वार आए थे। 30 अक्टूबर को भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट पर गंगा किनारे साधना के दौरान उनका पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी गायब हो गई थी।

विदेशी नागरिक ने इसकी सूचना सप्तऋषि चौकी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सामान की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से उनका समस्त सामान बरामद कर 14 नवंबर को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *