हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षक स्वयं नैतिक मूल्यों का पालन करें और विद्यार्थियों को भी नैतिक शिक्षा एवं संस्कार दें। समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी होगी।
वे सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार हुआ है।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार, प्राचार्य डॉ. मुनेन्द्र सिंह, डॉ. अंजली देवी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।