हरिद्वार।
जूना अखाड़े द्वारा शुरू की गई छड़ी यात्रा श्री प्रेम गिरी बनखंडी आश्रम कांगड़ी पहुंची जहां बड़े ही भव्य विधि विधान के साथ छड़ी की पूजा अर्चना की गई तथा छड़ी यात्रा के साथ पधारे संत समाज के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्री प्रेम गिरी जी महाराज ने कहा छड़ी यात्रा का इस क्षेत्र में आगमन का तात्पर्य ही यह है की क्षेत्र प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा देव छड़ी उत्तराखंड के जिस जिस क्षेत्र से होकर गुजरेगी उस क्षेत्र में धन और धान्य की ईश्वर की अनुपम कृपा बरसेगी पंचायती श्री दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर परम पूज्य संजय गिरी जी महाराज ने कहा यह देव कृपा है जो हम लोगों के बीच आज इतनी पावन छड़ी आश्रम में पदार्पण हुई है यह सब हरि कृपा है जिन जिन भक्तजनों ने छड़ी के दर्शन किए हैं उन सभी की मनोकामना मनोरथ पूर्ण होंगे जिन्होंने वाहन से छड़ी जाते आते भी देखी है उनके सौभाग्य के द्वार खुल गए हैं इस क्षेत्र में छड़ी का आगमन इस क्षेत्र पर ईश्वरीय कृपा की और इशारा करता है साथ ही उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा के बाद छड़ी जब-जब आते जाते जिस जिस स्थान पर जाएगी या होकर गुजरेगी उस स्थान पर देव ईश्वर की विशेष कृपा बरसेगी जूना अखाड़े द्वारा शुरू की गई छड़ी यात्रा संपूर्ण भारत के विकास का वह सौभाग्य का मार्ग खोलेगी देश पर देवी देवताओं की विशेष अनुकंपा बरसेगी देश में खुशहाली धनधान्य की वर्षा होगी देश का वर्चस्व संपूर्ण विश्व पर बनेगा भारत के सभी जाति धर्म के लोगों का कल्याण और उत्थान होगा साथ ही धर्म में आस्था रखने वाले सभी आस्थावान लोगों का कल्याण होगा इस अवसर पर परम पूज्य प्रेम गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री गिरी जी महाराज श्री महंत राम गिरी जी महाराज मंत्री महेंद्र शैलेंद्र गिरी जी मंत्री श्री महंत महेश पुरी सुरेशानंद सरस्वती जी महंत नारायण गिरी जी महंत पशुपतिनाथ गिरी श्री महंत थानापति मनोज गिरी जी महेंद्र थानापति रवि भारती थाना पति महेंद्र ध्यान गिरी दीनदयाल गिरी आदित्य गिरी चंद्रकांत गिरी जूना अखाड़े के सैकड़ों भक्तजन के साथ-साथ महंत सुरेशानंद महंत भीषण गिरी जी सहित अनेकों संत वह महंत महामंडलेश्वर महंत गण उपस्थित थे