काशीपुर । जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज बारिश के बीच जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया, शहर इमाम मुफ्ती मुजाहिद हुसैन की सरपरस्ती में निकाला गया जुलूस मोहल्ला अल्ली खां से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ गुजरा जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज यहां जोशो खरोश के साथ मनाया गया ,नबी की योमें पैदाइश के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान शहर इमाम मुफ्ती मुजाहिद हुसैन ने कहा कि नबी ने इंसानियत के उसूलों पर चलने का सबक दिया है। मोहब्बत और आपसी भाईचारे का पैगाम पूरी दुनिया में नवी ने दिया है लिहाजा मुस्लिम समाज आपसी सद्भाव में रहकर दीन एवं मुल्क की खिदमत करें और ऐसी चीजों से परहेज करें जिससे इस्लाम और कोम पर धब्बा लगता है। नवी नवी की योमें पैदाइश पर जुलूस ए मोहम्मदी सुबह 8:30 बजे शहर इमाम की सरपरस्ती वा जुलूस के सदर हाजी राजा शब्बीर की सदारत में मौ.अल्ली खां चौक से निकाला गया जो कि मो. बांसफोडन, महेशपुरा, स्टेशन रोड, कटोराताल चीमा चौराहा और रामनगर रोड से होता हुआ कर्बला मैदान में समाप्त हुआ ।जुलूस में डॉक्टर अब्दुल शकील अहमद ,कारी अताउरहमान हसीन खान, मुशर्रफ हुसैन , समसुद्दीन सैफी ,अब्दुल सलीम एडवोकेट, अजीज कुरैशी, नदीम अकरम, शाहबाज, नदीम मंसूरी , आलम खान, रिजवान खान, अज्जू खान , आकिल, मोहम्मद हसन , फुरकान अहमद समेत सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।