एसएसपी अजय सिंह को जीआरपी को संभालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली

हरिद्वार। हरिद्वार के पुलिस कप्तान को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए शासन ने उन्हें एसएसपी हरिद्वार के साथ ही एसएसपी जीआरपी की अतिरिक्त जिम्ेदारी सौंपी है। अपराधों पर प्रभावी नियत्रंण और उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता के चलते उन्हें ये जिम्मेदारी दी गयी है। शासन के आदेशों के अनुपालन में कप्तान अग्रिम आदेशों तक दोनों महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभालंेगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आज एसएसपी जीआरपी का कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करते ही अजय सिंह ने जीआरपी के सभी थाना अध्यक्षों को जहर खुरानी गिरोहों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश देते हुये शीत लहर के चलते अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं ट्रेनों की सुरक्षा के लिए भेजी जाने वाली गारद को भली भांती ब्रीफ करके अस्लाह सहित मुस्तेदी के साथ रवाना करने हेतु निर्देशित किया। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध एवं खानाबदोश लोगों पर निगरानी रखने एवं सत्यापन कराने के आदेश दिये। इस दौरान आरपीएफ पुलिस बल के अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर अलाव जलाने के आदेश दिये ताकि शीत लहर के चलते यात्रियों को असुविधा न हो।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के भीड़भाड वाले स्थान पर चैैन स्नेचिंग एंव जेब कतरों के अपराधों के लिए सतर्क रहने पर जीआरपी पुलिस को सादे कपड़ों में गश्त लागने को कहा गया तथा जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे वहाँ तत्काल रेलवे प्रशासन को कैमरे लगाने के लिए जिम्मेदारी दी गयी। अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कहा गया कि कार्यालय स्तर पर जनहित के कोई भी कार्य पैंड़िग नहीं होने चाहिए। यदि कार्य में कोई समस्या उत्पन्न होती है तुरन्त समस्या से अवगत कराया जाए ताकि समय पर समाधान किया जा सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *