प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने औरंगाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्यम मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय आन्नेकी प्रथम का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर कार्यकत्री का वेतन रोकने और आयुष्मान आरोग्यम मंदिर बंद मिलने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विद्यालय के निरीक्षण में एक्सपायरी मिल्क पाउडर, बिना वितरण के रखी करीब 500 किताबें और भोजन माता अनुपस्थित मिलीं। इस पर भोजन माता और प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। हालांकि, विद्यार्थियों से बातचीत और सवाल-जवाब के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर पाई गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।