हरिद्वार। उत्तराखंड में पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में एसआईटी ने रिटायर्ड शिक्षक अभयराम को गिरफ्तार किया है। जिसे आज देहरादून न्यायालय में किया पेश किया गया है। इस मामले में 11 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्रांतर्गत पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा के पंजीकृत मुकदमें में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने रिश्तेदार राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर लीक पेपर को उपलब्ध कराने के लिये आधा दर्जन छात्रों को नगद रकम के साथ बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में बुलाया था। मौके स्थल पर अभ्यथिर्यो को चिन्हित उनके कब्जे से 2 लाख रूपये की नगदी व मूल चैक बरामद किया गया। अब तक पुलिस ने संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी), रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू, दीपक एवं सौरभ, अंकुश, अभयराम (नया मेहमान) को गिरफ्तार किया है।