बैंक से फर्जी कागज़ात बनाकर धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। होम लोन फाइनेंस कंपनी से धांधलेबाजी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी कागज़ात बनाकर 28 लाख से अधिक का लोन बैंक से लिया गया। जिसमें महिला समेत 6 आरोपियों पर अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस सेे मिली जानकारी के अनुसार विगत 31 जनवरी को अवधेश अग्रवाल (मैनेजर आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी) ने तहरीर देकर 6 अभियुक्तों के खिलाफ आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी से फर्जी कागज़ात बनाकर 28,80000 रूपये का लोन लेकर वापस न करने पर धारा 420, 406, 467, 468,471, 120 बी आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार पुत्र सत्य दिन ज्वालापुर को त्रिमूर्ति सुभाषनगर से गिरफ्तार  किया है। जिनमें 5 ओरापी संदीप पुत्र राजकुमार, सोनिया पत्नी राजकुमार, हरकेश बहादुर पुत्र जगदीश प्रसाद, प्रदीप पाल पुत्र सुमंत पाल, सुमंत पाल पुत्र राम सिंह फरार है। जिनकी खोजबीन में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *