नवरात्रों को “नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव” के रूप में मनाया जाए-जिलाधिकारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में 22 से 30 मार्च तक चैत्र नवरात्रि व रामनवमी के अवसर पर जगतकल्याणी के स्वरूप को ’’नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव’’ के रूप में मनाये जाने एवं धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश दिये कि नवरात्रि के अवसर पर ’’नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव’’ को मनाये जाने के लिए देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों-मनसा देवी, चण्डीदेवी, मायादेवी, सुरेश्वरी देवी, शीतला माता, बूढ़ी माता, हरकी पैड़ी पर कन्या पूजन आदि में शक्ति का प्रतीक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की विशेष सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजन किया जाये तथा ’’नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव’’ के आयोजन हेतु विकासखण्ड स्तर पर भी एक समिति का गठन किया जाये।
जिलाधिकारी ने जेल विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिये कि हरिद्वार जेल में भी ’’नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव’’ धूमधाम से मनाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा आयोजन स्थलों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि-प्रकाश आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम पूरण सिंह राणा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, एस.पी देहात एसके सिंह, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, जेलर हरिद्वार सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *