हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सोना बेच रहे गिरोह का आज भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने ज्वैलर्स को नकली सोना बेच कर 2 लाख रूपये की ठगी की थी। जिसमें महिला समेत दो अभियुक्त शामिल थे। जिनके कब्जे से 13 नकली सोने के पेंडेट बरामद किये गये हैं।
कोतवाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुज श्याम रस्तौगी ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 2 लाख रूपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। धोखाधड़ी की घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुये कल धारा 420, 406 में पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकेे कब्जे से 10-10 ग्राम वनज के नकली सोने से बने 13 पेंडेंट भी बरामद किए हैं।
आरोपी भीमगोड़ा नई बस्ती स्थित न्यू रस्तोगी ज्वेलर्स के स्वामी अनुज श्याम रस्तोगी से नकली सोने के पेंडेंट बेचकर 200000 रुपये की नगदी ले गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में लीला भोपा पुत्र सामन्ता लाल निवासी ग्राम मस्तपुर थाना मण्डी गोविन्द गढ जिला अलवर, सोनू भोपा पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम विगास मोड़ थाना सदर दौसा गिन्ना दौसा, सावत्री देवी पत्नी धर्मवीर भोपा निवासी ग्राम राणोली थाना दोसा सदर जिला दोसा (राजस्थान) हैं। इस दौरान पुलिस टीम में उननिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल भारती रावत शामिल थे।