अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान किशनपुर तिराहा से एक युवक को अवैध चाकू के सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना कनखल पुलिस बृहस्पतिवार को व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि अवैध हथियार की तस्करी का काम करने वाला एक युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशनपुर तिराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमर कुमार पुत्र स्वर्गीय राकेश चंद्र निवासी बाल्मीकि बस्ती, कनखल बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर चैकी प्रभारी जगजीतपुर व कॉन्स्टेबल सतीश कोटनाला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *