पुलिसकर्मियों ने परिवार सहित योग शिविर में किया प्रतिभाग

हरिद्वार। विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि वर्तमान समय में हमारी व्यस्त लाइफ के कारण हम अपने खान-पान पर अधिक ध्यान नहीं रख पाते और आजकल हमारे देश में जंग फूड का महत्व बढ़ता जा रहा है। जिससे नई-नई बीमारियों से व्यक्ति ग्रस्त रहता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से आप तमाम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगा सकते हैं. इससे इलाज कराने में आसानी होती है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सकता है।

पुलिस लाइन रोशनाबाद में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य एवं योग विभाग के योग प्रशिक्षक डाॅ0 ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग प्रशिक्षक डाॅ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़ की जिंदगी जीते हैं उसमे योग बहुत ही लाभदायक है। योग शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ बढ-चढकर हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *