हरिद्वार। मायापुर फायर स्टेशन पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। आज 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के सानिध्य में अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में शोक परेड का आयोजन कर शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
बता दें कि 14 अप्रैल सन् 1944 को एक जहाज मुंबई के समुद्री तट पर पहुंचा था। जहाज में कपड़े, तेल के ड्रम और गोला-बारुद भरा हुआ था। अचानक उस जहाज में भीषण आग लग गयी। इस आगजनी में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
इस मौकेे पर फायर सर्विस के वाहनों को प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों में जनता को आग से होने वाले नुकसान की जागरूकता के लिए रवाना किया गया।
