शिवालिक नगर की गलियों में तीव्र गति से हो रहा है विकास

हरिद्वार। शिवालिकनगर के नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन में एक सौ पचास काम के अंतर्गत रामधाम कालोनी के कृपाल नगर व नेहरू नगर की गलियों में सड़कों व पुलिया निर्माण का कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया।

स्थानीय निवासियों ने पहली बार बन रही सड़कों के निर्माण कार्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य अपूर्ण हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाये। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी ऐसी जगह नहीं रहनी चाहिए, जो विकास से वंचित हो। सभी क्षेत्रों को समान रूप से देखते हुये कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। क्षेत्र में अनेक निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा अनेक निर्माण कार्य गतिमान है। क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जायेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, रितु ठाकुर, सुजान सिंह बिष्ट, विजय पाल सिंह बिष्ट, गौतम पाल, अश्वनी शर्मा, अंशुल शर्मा, पवन सैनी, दीपक नौटियाल, वेदान्त चैहान, देव विख्यात भाटी, रश्मि चमोली, प्रमोद डोभाल, सुधांशु राय, पद्म राजपूत, सतीश पाल, धीरुपाल , दुर्गेश पाल, सुभाष पाल, नीरज, नीशु, अभिषेक, अंकित, राहुल ,मयंक, नीतिन, सोनु पाल ,उत्तम सिंह भण्डारी ,श्रीचंद बुटोला, के एन जोशी ,सतेंद्र नेगी, एम एस रावत, पी चंदोला, हरीश कापड़ी, तेजपाल नेगी, प्रेम सिंह भण्डारी, माम चंद, हीरा बिष्ट ,एस पी ध्यानी, लक्ष्मण राणा , बीरेंद्र भण्डारी, राजेंद्र रावत, जगदीश राणा ,अशोक कुमार, सोनू, प्रीतम बर्मन, एस पी त्रिपाठी, केशरी, अरुण बिष्ट ,आशा नेगी, यशोदा रोथान, कमला गुसाई, सुन्दरी देवी ,सुरेशी बिष्ट, दीपा बिष्ट ,कमला बिष्ट, कमलेस्वारी बुटोला, बिद्या बिष्ट, फूलदेई रावत, मीनी बिमला, जीना, कमला शाह, कमला गैरोला, हेमा पंत, लीला वती भट्ट कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *