अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर भक्तोवाली (झबरेड़ा-सहारनपुर रोड) स्थित सरकारी भूमि पर बने एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

अपर तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर प्रशासन, पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *