अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ब्लाॅक बहादराबाद के सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक आदेश चैहान और राज्य मंत्री आदेश सैनी ने गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला महामंत्री जेपी चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद और उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डा.सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के चैधरी चरणसिंह, ई.सत्येंद्र गर्ग, सतीश चंद्र गुप्ता को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *