मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को बांटे 11 करोड़ रुपये, डीबीटी से खातों में पहुंची सहायता राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। यह राशि विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाने तथा कार्यस्थलों के निकट सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में बोर्ड द्वारा 24,323 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 93.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *