देहरादून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बनबसा में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की जीवन पद्धति है। उन्होंने उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि राज्य में योग नीति के तहत योग केंद्रों, शोध कार्यों तथा नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से बनबसा क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।