परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि 2 करोड़ होगी: मुख्यमंत्री

देहरादून। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल के शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही सैन्य धाम निर्माण, अग्निवीर रोजगार सेल और शहीद परिवारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *