मन की बात से मिला आत्मनिर्भर भारत का संदेश, पूर्व सैनिकों संग सीएम धामी ने सुना 136वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के गांधी पार्क में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने के साथ विकास और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमांत क्षेत्रों का भी तेजी से विकास हो रहा है और जन-जन का सपना साकार हो रहा है

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *