कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों का सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से शौर्य दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं का जिला प्रशासन प्राथमिकता से समाधान करेगा। कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल ने कारगिल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों एवं हॉकी प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *