प्रबुद्ध जन संवाद में विकसित भारत-2047 पर चर्चा

हरिद्वार। भाजपा द्वारा मध्य हरिद्वार स्थित वैभव ग्रैंड होटल में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Arun Singh ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विचार रखे।

अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, आवास, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल भुगतान और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का नहीं, बल्कि देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने भी विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *