देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को मुआवजा वितरण और दस्तावेजों की जांच निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से शहर में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। परियोजना के तहत 410 संपत्तियां प्रभावित हैं, जिनमें पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। कई प्रभावित संपत्ति धारकों ने मुआवजा लेने के बाद अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी है, जिससे कार्य में तेजी आई है।