कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार। कांवड़ मेले के नौवें दिन शुक्रवार को हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज 44 लाख 38 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 2 करोड़ 64 लाख 8 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से प्रस्थान कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

प्रशासन ने शिवभक्तों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *