हरिद्वार स्थित एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित चौथी 6-दिवसीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-13 एवं अंडर-18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने पदक वितरित किए। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल परंपरा है, जो शौर्य और वीरता का प्रतीक है। प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन हुए मुकाबलों में लड़कियों ने सबसे अधिक पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदकों के साथ श्री बालाजी गौशाला की ओर से शुद्ध देसी घी भी भेंट किया गया।