हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एनडीएमए, मेला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भीड़ प्रबंधन, आपदा जोखिम, सुरक्षा व्यवस्था, निकासी योजना और एजेंसियों के समन्वय पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने मॉक ड्रिल, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर और सेक्टर आधारित प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। मेले के दौरान 71 स्वास्थ्य केंद्रों में 3,456 बेड उपलब्ध रहेंगे तथा 200 प्रशिक्षित आपदा मित्र भी सेवाएं देंगे।