ग्राम खाला टीहरा को मिली 78 लाख की पेयजल योजना की सौगात

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने गांव में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपये की लागत वाली योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई थी। उनके प्रस्ताव और प्रयासों पर सरकार ने नलकूप निर्माण योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

विधायक ने कहा कि नलकूप के निर्माण के बाद गांव के लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द ग्रामीणों तक पहुंच सके।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है तथा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *