काशीपुर। आम जनता को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैक्स लैब की ओर से 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान सभी प्रकार की नियमित जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जांचें विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी।

इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए लैब के संचालक आकाश कुमार प्रजापति ने हमारे संवाददाता को बताया कि शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और यूरिक एसिड में से कोई एक जांच निःशुल्क की जाएगी। वहीं, इन चारों जांचों को मात्र 99 रुपये में कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एचबीए1सी जांच 199 रुपये, लिपिड प्रोफाइल 199 रुपये, थायराइड जांच 149 रुपये, विटामिन डी-3 जांच 499 रुपये तथा विटामिन बी-12 जांच 499 रुपये में की जाएगी। आम तौर पर विटामिन डी 3 और बिटामिन बी 12 की जांच 1200 रुपए की जाती है। शिविर के अंतर्गत शुगर फास्टिंग, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, लीवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, सीबीसी और आयरन सहित कुल 57 प्रकार की जांचें मात्र 999 रुपये में कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मैक्स लैब के संचालक आकाश कुमार ने आगे बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को कम खर्च में आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर प्रदान करना है, ताकि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और समय पर जरूरी जांच करा सकें।
दो स्थानों पर उपलब्ध होगी सुविधा
मैक्स लैब की मुख्य शाखा न्यू आवास विकास, काशीपुर में डॉ. बीसी जोशी और श्री जी मेडिकल के पास स्थित है। वहीं, दूसरी शाखा मुरादाबाद रोड पर सहोता हॉस्पिटल के पीछे, नूरी दवाखाना से लगभग 10 मीटर आगे स्थित है। लैब प्रबंधन ने आम जनता से अपील की है कि 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित इस विशेष जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रियायती दरों पर स्वास्थ्य जांच कराएं।