रेल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर यात्रीयों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

हरिद्वार। यात्रीयों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देश पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्रेश आर्या और स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील चैहान ने यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान यात्रियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि गीले और सूखे कचरे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालना चाहिए। इससे स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन परिसर में इधर उधर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए यात्रियों का सहयोग बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *