हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब तस्करों, वारंटियों, वांछित आरोपियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अजय उर्फ सोंटी (21), योगेश (19) और धीरज कुमार (28), निवासी कातीवाली गली, जगजीतपुर, कनखल के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।