देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि फणेंद्रनाथ शर्मा का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और मार्गदर्शन पार्टी संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। उनके अनुभव से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नए दायित्व के सफल निर्वहन और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।