सेतु बंध, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया

हरिद्वार। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर रविवार की रात्रि सेतु बंध, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि मंगलवार को रोड़ी बेलवाला में भव्य दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें रावण के 80 फीट तथा कुंभकर्ण के 70 फीट के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि रामलीला के प्रत्येक प्रसंग में जीवन के लिए कोई न कोई महत्वपूर्ण संदेश छिपा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही रामलीला की वास्तविक सार्थकता है। प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने कहा कि रामलीला की परंपरा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए है। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने स्वर्गीय राममूर्ति वीर का स्मरण करते हुए कहा कि उनका मंच संचालन, भाषण शैली सभी को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में कमेटी पदाधिकारी, सदस्य तथा दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *