हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चारधाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य दिन-रात किया जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के तहत 16 जून को पैकेज-01 और पैकेज-02 में कुल 227.6 मीटर सड़क पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार सड़कों की शीघ्र मरम्मत से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।