आकस्मिक छापा मारकर अवैध शराब की तीन भट्ठियां व 150 लीटर पकड़ी

काशीपुर ।आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जिले में चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम ने यहां ग्राम बरखेड़ी में आकस्मिक छापा मारकर अवैध शराब बना रही तीन भट्टियां पकड़ी और चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये।

 उल्लेखनीय है कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर उधम सिंह नगर जिले में चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री, निर्माण व भंडारण के समूल विनाश हेतु आकस्मिक छापेमारी की जा रही है। इस अभियान के तहत आज प्रातःकाशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में यहां लोहिया पुल से आईजीएल की तरफ जाने वाले रास्ते पर ग्राम बरखेड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने आकस्मिक छापा मारा और अवैध शराब का निर्माण कर रही तीन चलती हुई भट्ठियों को पकड़ा। आबकारी टीम को देखकर शराब निर्माण में लगे तस्कर भाग खड़े हुए। बाद में टीम ने इन भट्टियों को तहस-नहस कर मौके से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। तथा 10000 लीटर लहन को नष्ट किया। छापा मारने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा काशीपुर आबकारी विभाग का समस्त स्टाफ भी साथ था। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कर अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *