मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तरकाशी–कमद–अयारखाल–बूढ़ाकेदार–चमियाला–घनसाली–तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव को संबंधित अधिकारी को विचारार्थ भेज दिया है। इससे उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के बीच सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ चारधाम यात्रा, पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अंतिम निर्णय तकनीकी परीक्षण और केंद्रीय प्रक्रिया के बाद होगा।