अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्मी कैंट में योग शिविर आयोजित

हल्द्वानी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा आर्मी कैंट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं योग प्रभारी धर्मा कुमारी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार साहू और धर्मा कुमारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। योग शरीर, मन और मस्तिष्क को संतुलित कर व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए भी प्रेरित होता है।

उन्होंने कहा कि योग प्रकृति का मनुष्य को मिला अनमोल उपहार है, जो व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग एकाग्रता, सहनशीलता, सकारात्मक सोच और आत्मबल को बढ़ाने का माध्यम है।

योग शिविर में सैन्य अधिकारियों सहित सैकड़ों जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस दौरान संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, मनीष साहू, मनीषा आर्या, रोहतास प्रजापति, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार एवं सुशील राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *