08 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, मतदाता सूची का होगा सत्यापन

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के पुनः सत्यापन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जाएगा। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति की जा सकेगी।

12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। छूटे पात्र मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े जाएंगे। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *