112 ड्रॉपआउट छात्राओं का स्कूल में कराया दाखिला

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिले में ड्रॉपआउट बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 444 छात्राओं का चिन्हीकरण किया गया है, जिनमें से 112 का स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है। दूसरे चरण में 111 और बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की तैयारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पारिवारिक, आर्थिक या अन्य परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे। अधिकारियों को प्रत्येक ड्रॉपआउट बालिका का विद्यालय में पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *