मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क, पर्यटन, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी है।

केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत 9 कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 115.36 करोड़ रुपये जारी होंगे। बदरीनाथ धाम रिवर फ्रंट के लिए 6 करोड़, पांच जिलों की छह बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिए 9.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा अल्मोड़ा के भौनादेवी मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख, पिथौरागढ़ में सीसी मार्ग के लिए 72.63 लाख, जागेश्वर के घटीका मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 99.39 लाख तथा हल्द्वानी श्रम भवन में लिफ्ट निर्माण के लिए 30.30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *