पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का बनेगा केंद्र : मुख्यमंत्री

हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, औरंगाबाद में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का सशक्त केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। गुरुकुलम् में आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति की शिक्षा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, ज्ञान और अध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *